Life

दीपावली

By Pradeep Kr Singh · · 1 min read

अनिश्चिताओं का धुंध कब छटेगा ? चाहे वह परिवार स्तर पर हो, समाज स्तर पर हो, या देश स्तर में पर हो।  यूँ तो हर वर्ष, दीपावली मनाई जाती है, चाहे हम अपने अंदर, सब दुःख समेटे हुए, एक दूसरे को इस महान हिन्दू पर्व  की, अपने - अपने अंदाज में, शुभ कामनाये देते है; पर आत्म चिंतन के समय, पता चलता है कि अंदर का अंधेरा अभी छटा नहीं।  आखिर क्यों ? क्या हम उसे नजर अंदाज करते है, या पता नहीं कि उजाला कैसे आएगा?  केवल उज्जवला गैस देने से, अंधकार दूर तो नहीं होता।  बहुत कुछ करना होगा। सीमित संसांधनों के बावजूद, हमेशा अंधेरो के उन सरे कोनो को पहचानना होगा, ताकि उचित रोशनी पहुचायी जा सके।  क्या केवल दीपक जलाना, घरों को प्रकाश से जगमग करना, गिफ्ट का आदान प्रदान करना ही - सही मायने में दीपावली का उत्सव है? कुछ हद तक ऐसे में खुशी का माहौल तो बनता है।  पता नहीं ? बेहतर नहीं होता क्या यदि, मन के अंदर का अँधेरा दूर हो।   आस  -पास के लोगों से, अपने सगे सम्बन्धियों से बिना किसी औपचारिकिता के मिल जुल के ऐसा प्रयास हो कि मन के अंदर का अँधेरा कम हो, और हमारा जीवन प्रकाशमान हो।  शायद ऐसा कुछ हो तो, एक अर्थपूर्ण दीपावली हो ।

Comments
Moderated — new comments appear once approved.
Leave a comment
Your email stays private. Comments are read before they appear.